ग्राम पंचायत महामाई के आश्रित ग्राम डंगनिया ,सरसोहा, बिसौनी के शासकीय प्राथमिक विद्यालय डंगनिया में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें महिला पुरुष बैठक में बड़ी संख्या में भाग लिया गया और 2.0 आवास प्लस का विशेष बैठक रहा साथ में जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र राशन कार्ड पेंशन योजना सुकन्या प्रधानमंत्री आवास योजना आदि को लेकर चर्चा किया गया और लोगों को ग्राम पंचायत महामाई के सचिव द्वारा जो 2.0 आवास प्लस के सर्वे द्वारा जिसका जिसका नाम आया था उसको सचिव द्वारा एक एक कर लोगो को जानकारी दिया गया और जिसमें ग्राम पंचायत महामाई के सरपंच श्री अमर सिंह धुर्वे ,उप सरपंच श्रीमती जल श्री धर्मजीत बैगा, लोरमी जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 01 के श्रीमती सरस्वती /सुरेन्द्र मरावी और पूर्व सरपंच श्रीमती सिया बाई, आनंद एक्का और जिसमें वार्ड पंच सभी लोग उपस्थित रहे जिसमें लोरमी जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 01 के श्रीमती सरस्वती, सुरेन्द्र मरावी के द्वारा शासन प्रशासन के चल रहे योजनाओं के बारे मे विस्तार पूर्वक उपस्थित ग्रामवासियों के समक्ष चर्चा किया गया एवं अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं के लाभ मिलने का आश्वासन दिया गया और जिसका 2.0आवास प्लस सर्वे में नाम नहीं आया हैं उसके फिर से सर्वे सूचि में लाने के लिए सरपंच और ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया