पंडरिया: शिक्षा विभाग की खुली पोल..नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के बाद भी पाठ्यपुस्तकें और नई गणवेश उपलब्ध नहीं
TCN TIMES NEWS KUNDA: नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को 9 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पंडरिया विकासखंड के कई स्कूलों में बच्चों को अब तक पूरी पाठ्यपुस्तकें और नई गणवेश यूनिफार्म उपलब्ध नहीं हो सकी हैं।
आपको बता दे कि कुछ कुछ विद्यार्थी पिछले वर्ष की पुरानी और फटी हुई यूनिफार्म पहनकर स्कूल पहुंच रहे हैं,। वहीं कुछ बच्चे बिना गणवेश के ही पढ़ाई करने को मजबूर हैं। कई कक्षाओं में सभी विषयों की किताबें भी नहीं पहुंच पाई हैं।
सत्र की शुरुआत में ही आ रही इन दिक्कतों से विद्यार्थियों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों में नाराजगी है। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के दावों के बीच जमीनी स्थिति कुछ और ही कहानी बता रही है
आपको बता दे कि ऐसे स्थिति ब्लॉक और जिले के अधिकतर स्कूलों में देखा जा सकता है ऐसे में यह सवाल शिक्षा विभाग पर उठ रहे है।


