भारतीय जनता युवा मोर्चा कुंडा के महामंत्री बने निलेश गुप्ता..

TCN TIMES NEWS KUNDA – भारतीय जनता युवा मोर्चा, मंडल कुंडा को नया नेतृत्व मिला है। संगठन ने युवा कार्यकर्ता निलेश गुप्ता को महामंत्री का जिम्मेदारी सौंपा है।
नियुक्ति की घोषणा भाजपा संगठन जिलाध्यक्ष द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर की गई। निलेशलंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं और पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित कार्यकर्ता माने जाते हैं।
नवनियुक्त महामंत्री निलेश ने कहा, “संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। मंडल में युवाओं को जोड़कर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना मेरा पहला प्राथमिकता होगा..














