लोकेशन लोरमी 
ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत बोर पंप चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
लोरमी/मुंगेली। थाना चिल्फी पुलिस ने ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत बोर पंप चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 20 हजार रुपये मूल्य का सीआरआई कंपनी का सबमर्सिबल मोटर पंप तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार ग्राम गैलूगांव निवासी संजय बघेल के खेत से 9 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने सबमर्सिबल मोटर पंप चोरी कर लिया था। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच के दौरान मोटरसाइकिल के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में भूपेंद्र दिवाकर, संजय बंजारे और महेंद्र अहिरवार शामिल हैं। पूछताछ में तीनों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत छाबड़ा एवं एसडीओपी लोरमी माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में थाना चिल्फी पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।














