पंडरिया : सौ प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान विधायक भावना बोहरा की किसानों के प्रति दृढ़ इच्छाशक्ति एवं स्पष्ट नीति का प्रमाण जनपद सदस्य रानी मिथलेश चन्द्रवंशी..

TCN TIMES NEWS PANDRIYA: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों एवं किसानों के हितों के प्रति उनकी स्पष्ट सोच का परिणाम है कि क्षेत्र के गन्ना किसानों को सौ प्रतिशत गन्ने के मूल्य का भुगतान 18 करोड़ से अधिक की राशि 4900 से अधिक किसानों को सुनिश्चित हुआ है। यह उपलब्धि किसानों के प्रति उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, संवेदनशील नेतृत्व और जनहितकारी कार्यशैली को दर्शाती है।
विधायक भावना बोहरा ने सदैव किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए शासन एवं संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से उनकी बात रखी। उनके निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप गन्ना किसानों को समय पर उनका पूरा भुगतान प्राप्त हुआ, जिससे किसानों में खुशी और विश्वास का वातावरण बना है।
क्षेत्र के किसानों ने विधायक भावना बोहरा के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे किसान हितों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। यह पहल न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगी, बल्कि कृषि क्षेत्र के विकास को भी नई गति प्रदान करेगी।
गन्ना किसानों की एफ आर पी राशि अंतरित होने से किसानों के चेहरों पर खुशी साफ़ साफ दिखाई दे रही है।इस राशि से आगामी धान उत्पादन में किसानों को पुर्ण सहयोग होंगा।इस कार्य के लिए जनहितैषी विधायक भावना बोहरा जी का किसान भाईयों ने आभार व्यक्त किया।














