पंडरिया : उत्तरा देवी साहू बनी साहू समाज महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष.. समर्थकों में हर्ष

TCN TIMES NEWS KAWARDHA: साहू समाज द्वारा सामाजिक गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए 9 प्रकोषठों का गठन किया गया है। इसी क्रम में महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर श्रीमती उत्तरा देवी साहू को नियुक्त किया गया है।
उत्तरा देवी साहू पूर्व में जिला साहू संघ में जिला उपाध्यक्ष एवं राजनीति प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं। समाज सेवा और उनकी निरंतर सदक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी गई है।
नियुक्ति के बाद श्रीमती उत्तरा देवी साहू ने समाज के वरिष्ठजनों, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, तहसील अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष ,ग्रामीण अध्यक्ष सहित पूरे साहू समाज के प्रति आभर व्यक्त करते हुए समाज के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
