श्री सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में श्रद्धा-भक्ति से संपन्न हुआ गुरु पूर्णिमा महापर्व, 200 वाहनों के काफिले के साथ हजारों भक्त हुए शामिल
.श्री सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में गुरु पूर्णिमा महापर्व बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
आश्रम के पूज्य स्वामी जी के निर्देशानुसार पूरे दिन विविध धार्मिक एवं भक्तिमय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे हुई। पूज्य स्वामी जी अपने परिकर सहित लगभग 200 गाड़ियों की कतार के साथ प्राचीन परंपरा के अनुसार मानस तीर्थ सोनकुंड के लिए प्रस्थान किए। श्री मानस तीर्थ सोनकुंड में पूज्य स्वामी जी द्वारा विधि-विधान से ध्वज पूजन एवं चरण पादुका पूजन किया गया।
दोपहर 12 बजे आश्रम में व्यास पूजन एवं महाआरती संपन्न हुई। इसके पश्चात भक्तों को पूज्य स्वामी जी के श्रीमुख से अमृतवाणी सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर स्वामी जी द्वारा गुरु दीक्षा भी प्रदान की गई। जिसके लिए भक्तों की एक लंबी लाइन कई घंटों से लगी रही,
त्पश्चात पूज्य स्वामी जी अपने परिकर सहित पुनः श्री सिद्ध बाबा आश्रम पधारे। स्वामी जी के निर्देशानुसार आश्रम में समाधि पूजन का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। जिसमें चरण पादुका पूजन, समाधि पूजा एवं गुरु पूजा विधि-विधान से संपन्न हुई।
कार्यक्रम के अंतर्गत परम श्रद्धेय स्वामी श्री चेतानंद जी महाराज ज्ञान मंदिर एवं गुरु कृपा भक्त निवास का पूज्य श्री स्वामी जी महाराज के पावन सानिध्य में लोकार्पण किया गया। आश्रम परिसर में दूर-दूर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे।
सभी पूजा-अर्चना के पश्चात आश्रम में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया तथा जिसमें भगवान जगन्नाथ का प्रसाद वितरण किया गया भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे दिन आश्रम परिसर “श्री सतगुरु देव भगवान की जय” के जयकारों से गुंजायमान रहा।














