छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज कोर कमेटी की प्रदेश स्तरीय बैठक 23 को सीपत में..
TCN TIMES NEWS BEMETRA: छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज कोर कमेटी की आवश्यक बैठक 23 अगस्त दिन रविवार को सुबह 11 बजे से रतनपुर परिक्षेत्र के अंतर्गत एनटीपीसी सीपत नवाडीह सामाजिक सामुदायिक भवन माता चौरा पानी टंकी के पास रखा गया है। प्रदेश महासचिव कृष्णकुमार निर्मलकर ने बताया कि कोर कमेटी की आवश्यक बैठक में एक समाज एक संगठन एक प्रदेश अध्यक्ष का लोकतांत्रिक पद्धति से प्रदेश स्तरीय चुनाव संबंधित महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा किया जाएगा।
उन्होंने प्रदेश के पांचो संभाग के संभागीय अध्यक्ष 33 जिलों के जिलाअध्यक्ष राज परिक्षेत्र अध्यक्ष सहित सभी संगठनो के पदाधिकारियो से अति आवश्यक बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।धोबी समाज प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय मनोज निर्मलकर , महिला प्रदेश अध्यक्ष निर्मला रजक , मुख्य चुनाव अधिकारी एवं प्रदेश सलाहकार पी पी बलभद्र एवं प्रदेश उपाध्यक्ष चोवाराम निर्मलकर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे इस बैठक में बेमेतरा जिले से प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रामकुमार निर्मलकर , आदरणीय अनिल रजक , जिला अध्यक्ष धोबी समाज बेमेतरा जिला महासचिव राजेंद्र निर्मलकर साजा, जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर राम निर्मलकर देवरबीजा, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव पोषण निर्मलकर , सुशील निर्मलकर पार्षद साजा जिला सहसचिव दुलार निर्मलकर , प्रकाश निर्मलकर , जिला उपाध्यक्ष रामगोपाल निर्मलकर ,परमानंद निर्मलकर सहित अनेक पदाधिकारी इस बैठक में शिरकत करेंगे उक्त जानकारी हरि निर्मलकर जिलाध्यक्ष आईटी सेल छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी समाज जिला बेमेतरा के द्वारा दिया..










