दामापुर क़ो उपतहसील का दर्जा विधायक भावना बोहरा का क्षेत्र वाशियों ने जताया आभार..
दामापुर के इस मांग क़ो स्वीकृत कराने हेतु विधायक जी का आभार -अश्वनी यदु
TCN TIMES NEWS PANDRIYA: दामापुर क्षेत्र के लिये सावन माह नई सौगात लेकर आया उप तहसील के घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई सभी ने एक स्वर में छत्तीसगढ़ सरकार माननीय मुख्यमंत्री जी उपमुख्यमंत्री जी राजस्व मंत्री जी एवं पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी का स्वागत अभिन्दन किया उपतहसील बनने से राजस्व संबंधित कई कार्य अब दामापुर में ही संचालित हो संकेंगे, नजदीक में कार्य संपादन होने से समय की बचत हो पायेगी क्षेत्रिय जनपद सदस्य प्र अश्वनी यदु ने पंडरिया विधायक भावना बोहरा जी का आभार व्यक्त करते हुवे दामापुर आगमन पर पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी का भव्य स्वागत एवं अभिन्दन हेतु पुरे दामापुर क्षेत्र द्वारा व्यापक तैयारी चल रहा है .
आगे अश्वनी यदु ने कहा की कई वर्षों की मांग आज पूरी होने से दामापुर में नई उम्मीद की किरण जगी है भविष्य में कई बड़े कार्य विधायक भावना बोहरा जी की अगुवाई में होने का विश्वास जग गया है.














