कवर्धा: उत्कृष्ट कार्य के लिए रीना शर्मा सम्मानित..
TCN TIMES NEWS KAWARDHA: स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास में प्रभारी मंत्रा लखन लाल देवांगन ने तिरंगा ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में महिला नगर सैनिक सम्मानित हुई । खास बात यह भी रही की राष्ट्रपति
पदक 2027 में नाम चयनित होने के कारण इन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी गई ।
कलेक्टर गोपाल वर्मा , एस पी जितेंद्र यादव सहित अधिकारी
कर्मचारियों की उपस्थिति में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।स्वत्रंता दिवस के मुख्य समारोह में पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, श्री मोतीराम चंद्रवंशी, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेश चन्द्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्री साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष श्री पवन जायसवाल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा गणपत बघेल, डीएफओ श्री निखिल अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल, अतिरिक्त
पुलिस अधी्षक श्री हेमसागर सिदार, श्री अमित पटेल सहित जनप्रतिनिध, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।














