बोड़तरा में अवैध शराब का भंडाफोड़, 291 पाव शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
लोरमी। मुंगेली पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन बाज” के तहत साइबर सेल और चिल्फी पुलिस ने ग्राम बोड़तरा कला में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री करने के आरोप में सुखनंदन जायसवाल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी किराना दुकान की परछी में शराब छिपाकर बिक्री कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर तलाशी ली, जहां तीन बोरियों से 291 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई। शराब की कुल मात्रा 52.38 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत 23,280 रुपये बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री की 300 रुपये नगद राशि भी जब्त की गई।
आरोपी के खिलाफ थाना चिल्फी में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक “ऑपरेशन बाज” के तहत जनवरी 2026 से अब तक जिले में अवैध शराब के खिलाफ 302 प्रकरणों में 308 आरोपियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इस दौरान 685.09 बल्क लीटर शराब, 27 मोटरसाइकिल और एक चारपहिया वाहन जब्त किया गया है।
विज़ुअल
1 बाइट – प्रशांत शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली















