विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 : युवाओं को क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने का सुनहरा अवसर..

TCN TIMES NEWS PANDRIYA: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के अंतर्गत युवाओं के लिए विकसित भारत क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस क्विज़ प्रतियोगिता में भाग लेकर युवा देश के विकास से जुड़े विषयों पर अपने ज्ञान एवं विचारों को आगे रखने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
क्विज़ प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित युवाओं को माननीय प्रधानमंत्री जी के समक्ष अपने विचार रखने का अवसर मिलने के साथ ही नई दिल्ली भ्रमण का भी शानदार मौका प्राप्त हो सकता है।
युवाओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस पहल से जुड़ें और अपने ज्ञान, विचार एवं नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करें। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।
“युवा शक्ति का यही है संकल्प,
विकसित भारत बने हमारा विकल्प!”
इच्छुक युवा मेरा युवा भारत (MY Bharat) से जुड़कर क्विज़ प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
MY Bharat रेफरल कोड: “6CHA6JP4”
इस अवसर पर मेरा युवा भारत, कवर्धा के जिला युवा अधिकारी श्री राज पटेल जी के मार्गदर्शन में रोहित रजक राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ब्लॉक पंडरिया ने क्षेत्र के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।










