नशामुक्ति संकल्प चक्र के माध्यम से युवाओं ने दिया ‘नशामुक्त युवा फाॅर विकसित भारत’ का संदेश

TCN TIMES NEWS PANDRIYA: मेरा युवा भारत कवर्धा, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी श्री राज पटेल जी के मार्गदर्शन एवं रोहित रजक, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, ब्लॉक पंडरिया के कुशल नेतृत्व में ग्राम पंचायत खम्हरिया में “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” के अंतर्गत 100 सप्ताह नशा-मुक्त युवा अभियान, राष्ट्रीय संकल्प एवं हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 20 सितंबर 2026 को किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री नरेंद्र निर्मलकर जी, सरपंच ग्राम पंचायत खम्हरिया उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती गायत्री चंद्रवंशी, सहायक शिक्षक, श्री अभिषेक मिश्रा जी, श्री ननुदास बंजारे जी एवं श्री दुर्गेश साहू जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं एवं ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। नशामुक्ति संकल्प चक्र के माध्यम से युवाओं ने एकजुट होकर नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया। वहीं राष्ट्रीय संकल्प एवं हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता करते हुए युवाओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री परषोत्तम निर्मलकर जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम खम्हरिया के युवाओं एवं युवतियों का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर युवाओं ने “नशामुक्त युवा—विकसित भारत” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।










