भारतीय जनता पार्टी मंडल पंडरिया के मंझोली शक्ति केंद्र की मासिक बैठक सम्पन्न..

पंडरिया, कबीरधाम -भारतीय जनता पार्टी मंडल पंडरिया के अंतर्गत मंझोली शक्ति केंद्र की मासिक बैठक सम्पन्न हुई..
बैठक में मुख्य रूप से श्री चंद्रकुमार सोनी जी (वरिष्ठ भाजपा नेता, पंडरिया), श्री देवेंद्र गुप्ता जी (शक्तिकेंद्र प्रभारी, मंझोली), श्री ठाकुर शिवचरित्र सिंह जी (वरिष्ठ भाजपा नेता), श्री हरि साहू जी (अध्यक्ष, भाजयुमो मंडल पंडरिया), एवं श्री झय कुमार चंद्रवंशी जी (एल्डरमैन, नगर पालिका परिषद पंडरिया) उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर श्री परस साहू जी (बूथ अध्यक्ष, कोयलारी कापा), श्री रामप्रसाद चंद्रवंशी जी, सतीश यादव जी, जितेंद्र चंद्रवंशी जी, मनीष राज जी, मो. रासुद्दीन जी, शंकर साहू जी, रंजीत चंद्रवंशी जी, टीकम निर्मलकर जी, शिवकुमार साहू जी, रामचरण यादव जी, राकेश दास जी सहित मंझोली शक्ति केंद्र में निवासरत जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र पदाधिकारी एवं बूथ के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।










