कवर्धा : सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत माय भारत यूथ वालिंटियर्स ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

TCN TIMES NEWS PANDRIYA कवर्धा। मेरा युवा भारत, कवर्धा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी श्री राज पटेल जी के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत 01 अक्टूबर 2026 को जिला अस्पताल, कबीरधाम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर माय भारत यूथ वालिंटियर्स ने मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले स्वयंसेवकों में पंकज चंद्रवंशी, सुनील चंद्रवंशी, दीपक मरकाम, रोहित रजक, सोनू साहू, ओमप्रकाश साहू एवं गगन राजपूत शामिल रहे।

इस पहल के माध्यम से युवाओं ने समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आने का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला चिकित्सालय कबीरधाम का विशेष सहयोग रहा।
माय भारत यूथ वालिंटियर्स ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा सामाजिक कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में मदद मिल सकती है। युवाओं ने समाज के अन्य लोगों से भी स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।
रक्तदान महादान — एक यूनिट रक्त, किसी के जीवन की आस।










