पर्यावरण संरक्षण को लेकर ग्राम पंचायत दलपुरुवा में सेवा संकल्प अभियान के तहत वृक्ष मित्र टीम की ओर से वृहद वृक्षारोपण किया…

TCN TIMES NEWS PANDRIYA: पर्यावरण संरक्षण को लेकर ग्राम पंचायत दलपुरुवा में सेवा संकल्प अभियान के तहत वृक्ष मित्र टीम की ओर से वृहद वृक्षारोपण किया गया,क्रिकेट मैदान परिसर में पंचायत पदाधिकारी,महिला स्व सहायता समूह के सदस्य मिलकर गुलमोहर, बादाम, नीम,जामुन सहित विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे।कार्यक्रम में युवाओं ने पौधे के देखभाल और पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझा ,वृक्ष मित्र टीम सदस्यों ने कहा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा भी जरूरी है ।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत पदाधिकारी,महिला स्व सहायता समूह के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे.











