कवर्धा : नंदी विहार कॉलोनी में बनी सीसी रोड पूरी तरह से जर्जर.. आवागमन में भारी समस्या.. मरम्मत की मांग

TCN TIMES NEWS KAWARDHA: सुगम एवं सुरक्षित सड़क केवल आवागमन के लिए नहीं बल्कि राहगीरों के लिए होना चाहिए। आपको बता दे कि कवर्धा शहर की नंदी विहार कॉलोनी में बनी सीसी रोड पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। सड़क की कांक्रीट कई जगहों से उखड़ गई और जगह जगह गड़े हो गई है, जिसके चलते सड़क पूरी तरह से उबड़-खाबड़ बन गई है। कालोनी एवं आवागमन करने वाले जनमन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आपको बता दे कि सड़क की ऐसी स्थिति है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को गडों और उखड़ी सतह के कारण झटके लगते हैं। दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। यहां पर घटना कभी भी घटित हो सकता है। इस पर शासन से मांग करते है की जितना जल्दी हो सके मरम्मत कार्य किया जाए।
