छत्तीसगढ़ : 4 अप्रैल तक आंधी-बारिश की स्थिति..हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना
TCN TIMES NEWS CHHATTISGARH: गर्मी से थोड़ा राहत देखने को मिल रहा है छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है।
आपको बता दे कि कुछ जगहों में ओले गिरने की संभावना हैं, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी। पश्चिम बंगाल से ओडिशा तक बने ट्रफ के असर से प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में 4 अप्रैल तक आंधी-बारिश की स्थिति बनी रहेगी।
रायपुर सहित अभी विभिन्न जिलों में बादल छाए हुए हैं और काफी रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इससे पहले बिलासपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही कवर्धा में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई,
प्रदेश में फिलहाल तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। रायपुर में अधिकतम तापमान 40.5°C और अंबिकापुर में न्यूनतम 19.6°C रिकॉर्ड किया गया।
