105 करोड़ 20 लाख का प्रावधान,500 प्राथमिक और 100 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का निर्माण जारी
TCN TIMES NEWS CHHATTISGARH: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट 2026-27 में शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए अधोसंरचना मजबूत करने के लिए रु 105 करोड़ 20 लाख का प्रावधान किया है।
इस पहल के तहत 500 प्राथमिक और 100 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर पढ़ाई का माहौल मिल सके।
यह पहल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ-साथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मजबूत नींव तैयार कर रही है।
