अवैध रेत उत्खनन और परिवहन 99 वाहनों की जप्ती के साथ ₹27.65 लाख की वसूली

TCN TIMES NEWS KANKER : जिले में 15 रेत खदानों का संचालन जारी है, जिससे वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹76.62 लाख की रॉयल्टी और ₹1.56 करोड़ से अधिक प्रीमियम राशि प्राप्त हुई है।
अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन सख्त—99 वाहनों की जप्ती के साथ ₹27.65 लाख की वसूली की गई।
कलेक्टर श्री क्षीरसागर के निर्देशानुसार लगातार कार्रवाई, अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर टॉस्क फोर्स की निगरानी तेज।
