कवर्धा: एस.आई के ऊपर पीड़ित पक्ष को मुजरिम एवं दूर व्यवहार का आरोप.. पीड़ित अपनी गुहार लेकर पहुंचे पुलिस अधीक्षक कार्यालय

TCN TIMES NEWS KAWARDHA: भोरमदेव थाना अंतर्गत राजानवागांव में एस आई दिनेश झरिया के द्वारा पिडित पक्ष को मुजरिम की तरह दूर व्यवहार का आरोप लगे हैं । पूर्व में राजा नवा गांव में शैलेश पटेल पिता शत्रुघ्न पटेल के बेटे का 06/02/2026 को वाहन दुर्घटना किसी अज्ञात वर्दी धारी के द्वारा किया गया था जिसके जांच की जानकारी पुछने परिजन रामदास पटेल शत्रुहन पटेल टेक दास पटेल केशव पटेल के द्वारा 04/04/2026 को चौकी भोरमदेव थाना राजा नवागांव पहुंचा था ।

जिसकी जानकारी पुछने पर si दिनेश झरिया के द्वारा सीधा-सीधा वर्दी धारी को बचाते हुए पीड़ित पक्ष को धमकी चमकी लगाने लगे जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक जिला कबीरधाम से रामदास पटेल के द्वारा की गई है अतः पुलिस अधीक्षक महोदय से सादर निवेदन किया है कि पीड़ित पक्ष को धमकी चमकी लगाने वाले si दिनेश झरिया के ऊपर उचित कार्यवाही करने की मांग की है अतः उचित कार्यवाही नहीं करने पर दुर्ग आईजी के पास शिकायत करने की बात भी कहा गया है।
