बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात: बिलासपुर-यलहंका स्पेशल ट्रेन होगी नियमित

TCN TIMES NEWS BILASPUR : क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए, भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू के विशेष प्रयासों से बिलासपुर-यलहंका-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन को नियमित करने का निर्णय लिया गया है। माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने श्री तोखन साहू को पत्र लिखकर इस निर्णय की जानकारी साझा की है। चर्चा के दौरान श्री साहू ने इस मार्ग पर यात्रियों के बढ़ते दबाव और नियमित सेवा की आवश्यकता पर जोर दिया था।
मुख्य विवरण:-गाड़ी संख्या: अब यह ट्रेन 18261/18262 (बिलासपुर-यलहंका एक्सप्रेस) के रूप में नियमित रूप से संचालित होगी। इस निर्णय से बिलासपुर और आसपास के यात्रियों को दक्षिण भारत, विशेषकर बेंगलुरु (यलहंका) क्षेत्र तक आवागमन के लिए एक सुलभ और स्थायी विकल्प मिलेगा।
श्री तोखन साहू ने इस त्वरित निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के रेल बुनियादी ढांचे और यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
