डिजिटल भारत निधि योजना के तहत राज्य में 500 मोबाइल टावरों की स्वीकृति
TCN TIMES NEWS CHHATTISGARH: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ डिजिटल विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। डिजिटल भारत निधि योजना के तहत राज्य में 500 मोबाइल टावरों की स्वीकृति से दूरस्थ क्षेत्रों में संचार व्यवस्था सशक्त हो रही है।
बस्तरनेट परियोजना के माध्यम से बस्तर में विश्वसनीय इंटरनेट सेवा सुनिश्चित की जा रही है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर जुड़ रहे हैं।
बजट में 5 करोड़ रुपये के प्रावधान से इस पहल को और मजबूती मिली है, जो प्रदेश को डिजिटल रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
