30 अप्रैल तक जिले के सभी अपूर्ण आवास पूर्ण करने के निर्देश
TCN TIMES NEWS BILASPUR : कलेक्टर श्री संजय कुमार अग्रवाल ने ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में पीएम आवास, पीएम-जनमन, मुख्यमंत्री आवास, मनरेगा, जल संरक्षण एवं स्वच्छ भारत मिशन के लंबित कार्यों को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
25,619 आवास प्रगतिरत हैं, जिन्हें 30 अप्रैल तक पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया है।
