कन्नौजे रजक समाज सेवा समिति बिलासपुर संभाग का चुनाव संपन्न

संभागीय अध्यक्ष के पद पर श्री लक्ष्मीकांत निर्णेजक
महासचिव सखाराम निर्मलकर एवं कोषाध्यक्ष हरि शंकर उजागर निर्वाचित हुए
TCN TIMES NEWS KAWARDHA: छत्तीसगढ़ कनौजे रजक समाज सेवा समिति बिलासपुर संभाग का संभाग स्तरीय चुनाव श्री शिव दुर्गा मंदिर परिसर दुलहरा रतनपुर में 12 अप्रैल 2026 को मतदान विधि से संपन्न हुआ।
बिलासपुर संभाग के जिला कोरबा, जांजगीर, बिलासपुर, मुंगेली एवं कबीरधाम से आए हुए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए पदाधिकारी के चयन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए।
निर्वाचन अधिकारियों के द्वारा मतगणना पश्चात परिणाम घोषित किया गया जिसमें _अध्यक्ष पद हेतु अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्री गंगे निर्मलकर एवं श्री रामेश्वर निर्मलकर को पीछे करते हुए 263 मत के अंतर से श्री लक्ष्मीकांत निर्णेजक संभागीय अध्यक्ष के पद पर विजयी हुए।

संभागीय महासचिव के पद पर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्री परदेसी निर्मलकर को हराकर श्री सखाराम निर्मलकर 1100 मतों के अंतर से जीत हासिल किए।
इसी प्रकार से संभागीय कोषाध्यक्ष के पद पर श्री हरिशंकर उजागर लगभग 200 मतों के अंतर से श्री दुखवा राम निर्मल कर को हराकर विजय हुए।
संभाग भर से आए हुए तीन हजार से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किए।

चुनाव कार्य संपन्न कराने में चुनाव अधिकारियों के साथ-साथ समाज के प्रबुद्ध वरिष्ठ पदाधिकारी का सहयोग प्राप्त हुआ जिसमें श्री डी आर कर्ष, विश्राम निर्मलकर, महेश कर्ष, ईश्वरी कर्ष, डॉक्टर अग्रसेन कन्नौजे, पित्रेश उजागर, ज्ञान सिंह निर्मलकर, अमरनाथ निर्मलकर, श्रवण निर्मलकर, फेकू राम निर्मलकर, डॉ प्रदीप कुमार निर्णेजक, श्री दिलीप निर्णेजक, श्री बहोरन निर्मलकर, टीकाराम निर्णेजक, बलराम निर्मलकर, सिद्धाराम कर्ष, नारद रजक, श्रवण निर्मलकर, उत्तरा, निर्मलकर, विमल रजक, प्रेम रजक, प्रदीप निर्मलकर मनहरण निर्मलकर, दुजराम रजक, रामकिशोर रजक, नारायण रजक, अमृतलाल सहानी श्याम निर्मलकर, रामसनेही रजक, जगदीश निर्मलकर, आदि पदाधिकारी का सहयोग प्राप्त हुआ।
परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री लक्ष्मीकांत निर्णेजक जी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए समाज को आगे बढ़ाने में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ समाज ने मुझे जिम्मेदारी सौंप है इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा और विश्वास के साथ अपने टीम के साथ सहयोग प्राप्त करते हुए समर्पित भाव से समाज सेवा करूंगा।
