बैकुंठ सीमेंट वर्क्स अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ में श्रमिकों का बोनस में कटौती..13 श्रमिक प्रतिनिधियों को निलंबित
TCN TIMES NEWS RAIPUR: बैकुंठ सीमेंट वर्क्स अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ में श्रमिकों का बोनस एग्रिसीया में भारी कटौती किया गया । आधा अधुरा दिया गया या कहें अभी तक नहीं दिया गया है।
जानकारी के अनुसार कंपनी प्रबंधन का कहना है फैक्ट्री की हालत खराब है। श्रमिकों का कहना है कि वहीं दूसरी ओर स्टाप कर्मचारियों अधिकारियों के वेतन में भारी भरकर वृद्धि किया गया इसके साथ ही दुर्गा पूजा के अवसर पर बाहर से लाकर आर्केस्ट्रा और विभिन्न तरह के नाच गाना आयोजित हुआ और वर्तमान में क्रिकेट प्रतियोगिता रात्रि भोज जैसे आयोजन भी किया जा रहा है।
जब कंपनी की हालत खराब है तब इस तरह से आयोजन नहीं किया जाना चाहिए। या कंपनी की स्थिति में सुधार हुआ है तो इस तरह के आयोजन को रोक कर पहले हमारे रोका गया बोनस भुगतान किया जाना चाहिए।
श्रमिक इसके अलावा वर्तमान में वेदांता पावर प्लांट दुर्घटना में बीस से अधिक श्रमिकों की मौत हुई है, अभी इसका मातम दुख श्रमिक परिवार झेल रहे हैं ऐसे में श्रमिकों को उत्सव भोज करना भी उचित नहीं है
श्रमिक सभी से अनुरोध करते है कि इस तरह के खर्चीले आयोजन का बहिष्कार होना चाहिए यह याद रखते हुए कि इन्ही मुद्दे उठाने के कारण हमारे 13 श्रमिक प्रतिनिधियों को निलंबित किया गया है।
श्रमिकों का कहना है कि जब तक हमारे निलंबित साथियों को काम पर वापस नहीं लिया जाता तब तक हमारे लिए किसी भी तरह से उत्सव में शामिल नहीं होना चाहिए।
