कवर्धा सिस्टम पर कड़ी तमाचा: मजबूर पति अपनी बीमार पत्नी को बाइक पर खाट बांधकर इलाज के लिए भटकने को मजबूर

TCN TIMES NEWS KAWARDHA: कबीरधाम जिले से एक दिल झंझोर कर देने वाली खबर सामने आई है ।
नागवही गांव निवासी समलु मरकाम अपनी बीमार पत्नी के इलाज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर नजर आए। वह अपनी पत्नी को बाइक पर खाट बांधकर अस्पतालों के चक्कर लगाते नजर आए इसी हालत में कलेक्ट्रेट पहुंचे तब कलेक्टर गोपाल वर्मा ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
आपको बता दे की पूर्व में उपमुख्यमंत्री की ओर से उनको सहायता दी गई थी।
आपको बता दे की बोड़ला विकासखंड के नागवही गांव निवासी समलु मरकाम पिछले करीब एक साल से अपनी बीमार पत्नी को लेकर अस्पतालों के चक्कर लगाते रहे। सही इस्लाज नहीं मिलने पर वह खाट को बाइक पर बांधकर उस पर बीमार पत्नी को लिटाते थे और इस जुगाड़ गाड़ी के सहारे अस्पतालों के चक्कर लगाते रहे लेकिन उनको कोई ठोस मदद व सहायता नहीं मिल रही था।
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था कराई और बीमार महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
पूर्व में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की थी।
