कवर्धा : ध्यान साधना /कैरियर मार्गदर्शन केंद्र शुभारंभ हुआ

TCN TIMES NEWS KAWARDHA: कबीरधाम जिला में ध्यान साधना एवं कैरियर मार्गदर्शन केंद्र गुरु पूर्णिमा पर शुभारंभ किया गया। जिसमें समाज के प्रतिभा संत साधु उत्कृष्ट व्यक्ति प्रतिभावान छात्र-छात्राएं कवि लेखक शिक्षक बिना लाभ के लोकहीत में लोगों के दुख में सहयोग पहल करने वाले समस्त सम्मानित साथियों को सम्मानित किया गया।
इसमें अभी प्रत्येक माह के पहले रविवार को विशेष मेडिटेशन एवं कैरियर मार्गदर्शन विषय विशेषज्ञ व अधिकारी कर्मचारीयो द्वारा किए जाऐगे।जिसमें बच्चे महिला पुरुष सभी यह लाभ ले सकते हैं।
आने वाला समय में मेडिटेशन ट्रीटमेंट ही कारगर होने जा रही है।
लोगों में बीमारी मेंटल डिसऑर्डर अनिंदा तनाव स्ट्रेस चिंता चिड़चिड़ापन आदी गंभीर बीमारी पर हेल्प मिलेगी , इसलिए सरकार भी मेडिटेशन प्रमोट कर रही है, उक्त कार्यक्रम में कुछ महिलाएं स्पेशल मेडिटेशन ट्रेनिंग करके आई है जो जन सहयोग से बिना लाभ के लोकहीत में कुछ पहल करने का प्रयास कर रही है इसमें सभी उपस्थित होकर इस ध्यान साधना का लाभ ले सकते हैं आयोजक माता सफूरा/ सावित्री महिला संगठन एवं कल्याणी जन सेवा समिति के सहयोग से यह ध्यान साधना केंद्र का संचालन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम सर्व समाज के लोगों के मन में विचार में एक परिवर्तन लाने का अथक प्रयास है जिनका
मूल निम्न उद्देश्य है
1) शिक्षा को बढ़ावा देना एवं कैरियर के प्रति जागरूक करना।
सेल्फ डिफेंस के लिए नि:शुल्क कराटे प्रशिक्षण ।
2). शारिरीक मानसिक सामाजिक अवस्था से अवगत कराना /कुपोषण में कमी लाना
3) नि: शुल्क लाइब्रेरी संचालित कराना।
दृढ़ निश्चय एवं संकल्प लेकर कार्य को अग्रशर कराना।
4) समाज मे फैले कुरीतियों (अंधविश्वास)को दूर करना
5)नशा मुक्ति अभियान , एवं समाज को सशक्त बनाना।
समाज के प्रतिभा सम्मान करना ।
6)महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना एवं घर छोड़े महिलाओं को समझाइस काउंसिलिंग से पुनः घर बसाना।
7) पुरुषों को समझाइश देना एवं परिवार के प्रति उत्तरदायित्व बनाना ।
08)महिलाओं पुरुषों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करना ।
9) संतो गुरुओं महापुरुषों के संघर्षों व विचारधारा पर आधारित विचार विमर्श करना।
इस प्रकार से अपने कई उद्देश्य को लेकर के माता सफुरा/सावित्री महिला कमेटी एवं कल्याणी जन सेवा समिति के सहयोग से कार्य किया जाएगा ।
जिसमें सभी जिले के हमारे बच्चे जवान बूढ़े सभी भाग ले सकते हैं
आप सभी सादर आमंत्रित है स्थान सतनाम भवन नई मंडी पास कवर्धा।
सभी के सहयोग से कार्यक्रम ओपनिंग सेरेमनी सफल हुआ।
सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद आभार
