कवर्धा कानून व्यवस्था पर सवाल: गांव के पास बिना कपड़ों के मिला महिला का शव, सिर पर चोट; दुष्कर्म की आशंका. पुलिस जांच में जुटी
TCN TIMES NEWS KAWARDHA: कबीरधाम जिले में घटित रहे घटनाओं से जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल पैदा कर रही है । एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।
सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव में रविवार रात एक महिला का शव संदिग्ध हालत में खेत में मिला। मृतका की पहचान बेलिसिया धुर्वे (40) के रूप में हुई है, जो रविवार शाम करीब 5 बजे खेत साफ करने गई थीं, लेकिन देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन तलाश में निकले।
रात करीब 8 बजे खेत में महिला का शव नग्न अवस्था में मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला के सिर पर लोहे के रॉड रफली से वार किए जाने के निशान मिले हैं।
घटनास्थल पर खून के भी निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रात करीब 2 बजे पोस्टमार्टम के लिए लोहारा भेजा। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर उसे घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्या के कारणों व आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जमीन विवाद व अन्य एंगल से जांच: आशंका है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। वहीं पुलिस हत्या के अलग अलग पहलुओं पर जांच कर रही है।
टीआई ने बताया कि प्रेम प्रसंग, जमीन विवाद सहित सभी एंगल से जांच जारी है। दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि डॉक्टर की रिपोर्ट से ही हो पाएंगी।


