कवर्धा: एक बच्चे की जीवन की कीमत मात्रा 5 से 6 हजार.. पहले नशा की तस्करी.. लेकिन अब मानव तस्करी पढ़े पूरी खबर

TCN TIMES NEWS KAWARDHA: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिला से मानवता शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आईं है । कवर्धा पुलिस ने एक बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देते हुए 6 बैगा आदिवासी बच्चों को मानव तस्करी के चंगुल से मुक्त कराया है.
आपको बता दे कि मामले में माता-पिता का भी हाथ होने की आशंका है, जो एक बहुत ही शर्मसार है, क्योंकि पैसे के लिए अपने ही बच्चों को बेच दे इससे बुरा क्या है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आदिवासी बच्चों को काम दिलाने के बहाने अगवा कर जबरन मजदूरी कराई जा रही है जैसे ही पुलिस को सूचना मिला पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर 6 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित छुड़ा लिया.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन बच्चों को महज 5,000 से 6,000 रुपये की मामूली रकम के बदले बेच दिया गया था.
कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को कानून के तहत सख्त से सख्त सजा दी जाएगी.
पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य संदिग्धों, चेतन यादव और रवि यादव सहित बच्चों के माता-पिता के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है.
कार्यवाही जारी है...


