भय से भरा पंडरिया.. चोरी के वरदात से भयभीत नगरवासी.. पुलिस के कार्यशैली पर सवाल

TCN TIMES NEWS PANDRIYA: पंडरिया नगर में लगातार घटना को देखते हुए पुलिस विभाग पर सवाल पैदा कर रहे है।
आपको बता दे कि नगर के वार्ड क्रमांक 14 अलीपुर में बुधवार की दरम्यानी रात 6 घरों में ताले तोड़कर चोरी की गई।जिन घरों में चोरी हुई सभी घर मे कोई नहीं थे। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
सीसी टीवी फुटेज के आधार पर 7 मई 12.30 चोरी की घटना दिखाई पड़ रही है।शिव प्रसाद कृषे शिक्षक अपने परिवार के साथ रिस्तेदार के शादी में मध्यप्रदेश गया हुआ था।जिसके घर के अलमारी को तोड़कर एक सोने का मंगल सूत्र,झुमकी,दो नग फूली, दो नग टाप्स,चांदी की एक अंगूठी,2 पायल सहित नगदी व गहने की चोरी की गई है।
फोन द्वारा सूचना मिलने पर वह सुबह 11 बजे वापस लौटकर देखा को दरवाजे के ताला गायब था तथा अलमारी खुला हुआ था।जिसमें रखे गहने व नकदी गायब थे।शिव प्रसाद ने बताया कि उनके घर से करीब 15 लाख के गहने चोरी हुई है।
इसी वार्ड के सुखलाल धुर्वे रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के घर से सोने के 3 नग फूली व लगभग 5000 रुपये नकदी चोरी हुई है।गेन्दू राम मरावी पटवारी के घर से 3 लाख रुपये का सोना चांदी,महेश श्याम ग्राम सेवक के घर का केवल ताला टूटा था।
गिरानी धुर्वे स्वास्थ्य विभाग के घर से एक नग सोने का लाकेट व एक साइन किया हुआ चेक,करण धुर्वे के घर से सोने का एक लाकेट चोरी किया गया है।एक रात में अनुमान के अनुसार लगभग 20 लाख से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
क्षेत्र में दहशत– एक ही रात में नगर के 6 घरों में चोरी की घटना से नगर में दहशत व्याप्त हो गया है।वहीं पुलिस के नाइट गस्त पर भी सवाल उठ रहे हैं।चोरों ने पर्याप्त समय लेकर 6 घरों का ताला कटर से काट कर चोरी कर ली,लेकिन किसी को कोई खबर नहीं लगी।


