बोड़ला: दलदली मार्ग स्थित दैहान के पास तेंदूपत्ता से भरी एक भारी वाहन हाई टेंशन बिजली तार की चपेट.. वाहन जलकर खाक..

TCN TIMES NEWS KAWARDHA: कबीरधाम जिले के बोड़ला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बोड़ला-दलदली मार्ग स्थित दैहान के पास तेंदूपत्ता से भरी एक भारी वाहन हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आ गई।
तार के संपर्क में आते ही वाहन में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई।
जानकारी अनुसार आग इतनी भयानक था पल भर में वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना को समझते हुए वाहन चालक ने समझजारी दिखाते हुए समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग और प्रशासन को जानकारी दी गई।
नगर पंचायत की फायर विगेट भी आग बुझाने मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने से मार्ग पर कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा।


