मुंगेली: सडक हादसे मे युवा पत्रकार की दर्द नाक मौत एंव एक गंभीर रुप से घायल

TCN TIMES NEWS MUNGELI : सड़क हादसा अब देखने पर ऐसा प्रतीत होता है जैसे हवा के झोंके जैसा जो कुछ ही पल में सब खत्म कर देते है।
एक ऐसी ही खबर छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से आई है जहां पर सडक हादसे मे युवा पत्रकार की दर्दनाक मौत एंव एक गंभीर रुप से घायल हो गए । घायल व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र कोटा ले जाया गया जंहा इसानियत को झकझोर देने का मामला देखने को मिला। पीड़ित मरीज घंटो इलाज के अभाव स्टेचर पर पडा रहा।
कानून व्यवस्था पर सवाल
मिली जानकारी के अनुसार डां. विश्राम रुम मे अराम से फरमा रहा था, दो नर्सो के सहारे अस्पताल जो मरिज को मलहम पटटी तक की नही समझी, और सीधा रेफर कर दिया गया।
यह मामला पेन्ड्री तलाब लोरमी का है जंहा युवा आई, एन, सी चैनल के पत्रकार हितेश कुमार अपने छोटे भाई विकास के सांथ अपने ससुराल बिलासपुर जा रहे थे जहां अन्य एन एस पलसर बाईक चालक के द्वारा लापरवाही पूर्वंक गाडी चलाते हुऐ बीच रोड मे कट मारकर बाइक को अनब्लेस करने पर मजबूर कर दिया।

हितेश वंही पर गिर गये जिसके ऊपर अन्य वाहन चालक ने गाडी उनके उपर चढा दिया। गाडी उपर चढने से पत्रकार हितेश के घटना स्थल पर ही दम तोड दिया ।
घायल छोटे भाई अपने भाई हितेश के लिए वंहा के लोगो से पानी मांगता रहा किन्तु तमाश बीन लोग पानी तक नही दिये वंही पलसर चालक ने गाडी छोडकर फरार हो गये । जो सि,सि टीबी कैमरे मे कैद हो गये मृतक हितेश लक्ष्मी दिवाकर के बडे पुत्र और वरिष्ठ पत्रकार प्रीतम दिवाकर के भतीजे बताये जा रहे है।
मृतक के दो लडका और एक लडकी सहित तीन छोटे छोटे बच्चे है इस घटना ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया है परिवार जनो का रो रो के बुरा हाल हो रहे है घटना की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस ने पचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्ट माडम पश्चात परिजनों को सौपते हुए आगे की कार्यवाही मे जुट गई है।


