छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा पत्रकारिता दिवस पर विशेष पहल
TCN TIMES NEWS RAIPUR: सभी पत्रकार बंधुओं के लिए पत्रकारिता दिवस के गरिमामयी अवसर पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। चेम्बर की इस विशेष पहल के अंतर्गत 700 पत्रकार साथियों और उनके सहयोगियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल, रायपुर के सहयोग से यह शिविर 1 जून से 15 जून 2026 तक आयोजित होगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु कल चेम्बर भवन में दोपहर 3:30 बजे मुख्य पत्रकारों को कूपन वितरित किया जाएगा, ताकि सभी साथी समय पर अपनी जाँच सुनिश्चित कर सकें।
शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल में रहेगा। इस शिविर के दौरान पत्रकार बंधुओं के लिए ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ई.सी.जी., कम्प्लीट ब्लड काउन्ट, फिजिशियन परामर्श, टी.एस.एच., लिपिड प्रोफाइल, यूरिक एसिड और बी.पी. जैसी आवश्यक स्वास्थ्य जाँचें पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी। इच्छुक बंधु अपनी जाँच हेतु मोबाइल नंबर 91118 66668 या 95896 23050 पर पहले से अपना अपॉइंटमेंट बुक करा सकते हैं।
इस गौरवशाली आयोजन को चेम्बर अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी जी के मार्गदर्शन एवं महामंत्री श्री अजय भसीन और कोषाध्यक्ष श्री निकेश बरड़िया के कुशल नेतृत्व में संपन्न किया जा रहा है। कार्यक्रम की व्यवस्था हेतु चेम्बर सलाहकार श्री अमर गिदवानी मुख्य संयोजक के रूप में अपना योगदान देंगे, जबकि चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश वासवानी, श्री राधाकिशन सुंदरानी और श्री जसप्रीत सिंह सलूजा प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। कार्यक्रम सह-संयोजक के रूप में चेम्बर उपाध्यक्ष श्री दिलीप इसरानी एवं श्री राजेश गुरनानी तथा कार्यक्रम समन्वयक के रूप में चेम्बर सांस्कृतिक प्रभारी श्री अनिल जोतसिंघानी अपनी सक्रिय सेवाएं देंगे।


