बोड़ला परिक्षेत्र के मीडिया प्रभारी पद पर पुनः मनोनीत हुए विनोद जायसवाल

TCN TIMES NEWS KAWARDHA: डड़सेना कलार समाज कबीरधाम जिला अध्यक्ष श्री रूपेन्द्र जायसवाल के अनुमोदन एवं बोड़ला परिक्षेत्र अध्यक्ष डॉ. बरसाती जायसवाल के निर्देशानुसार जिला महामंत्री श्री रामकुमार सिन्हा द्वारा बोड़ला परिक्षेत्र के नवीन पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की घोषणा की गई। घोषित कार्यकारिणी में मड़मड़ा निवासी एवं सक्रिय समाजसेवी श्री विनोद जायसवाल को पुनः मीडिया प्रभारी, बोड़ला परिक्षेत्र का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
श्री विनोद जायसवाल विगत 10 वर्षों से निःस्वार्थ भाव से सामाजिक, संगठनात्मक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी कार्यशैली, समाज के प्रति समर्पण तथा संगठन के प्रचार-प्रसार में दिए गए उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए संगठन ने उन पर पुनः विश्वास व्यक्त करते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।
उल्लेखनीय है कि श्री विनोद जायसवाल वर्तमान में राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय हैं तथा किसान कांग्रेस, जिला सोशल मीडिया संयोजक, कबीरधाम के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।
पुनः मनोनयन पर श्री विनोद जायसवाल ने जिला अध्यक्ष श्री रूपेन्द्र जायसवाल, परिक्षेत्र अध्यक्ष डॉ. बरसाती जायसवाल, जिला महामंत्री श्री रामकुमार सिन्हा एवं समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए इस दायित्व का निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे तथा समाज एवं संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।
उन्होंने कहा कि समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा युवाओं की सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
उनकी पुनर्नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों, युवाओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।


