विधायक भावना बोहरा ने ग्राम पंचायत कुंडा के राज्यपाल पुरस्कृत वरिष्ठ शिक्षक, सुधाराम साहू को श्रीफल एवं फल की टोकरी भेंट कर किया सम्मानित..

TCN TIMES NEWS PANDRIYA: पंडरिया विधानसभा की उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मान कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत कुंडा के सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक सुधाराम साहू जी को श्रीफल, साल एवं फल टोकरी भेंट कर सम्मानित किया।
विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। इस अवसर पर हम समाज के उन प्रबुद्ध जनों का सम्मान कर रहे हैं जिन्होंने अपना जीवन शिक्षा और संस्कार देने में समर्पित किया। सुधाराम साहू जी ने गुरु-शिष्य परंपरा को जीवित रखते हुए सैकड़ों विद्यार्थियों का जीवन संवारने का कार्य किया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद सुधाराम साहू जी ने विधायक जी एवं पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है और गुरु के रूप में राष्ट्र निर्माण में उनका भी छोटा सा योगदान रहा है, यह उनके लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल कुण्डा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


