कुंडा/दामापुर: आंगनबाड़ी केंद्र भवन जर्जर.. बिजली एवं जल का अभाव.. बच्चों के जीवन पर संकट
TCN TIMES NEWS KUNDA : पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के कुंडा परियोजना अंतर्गत ग्राम निंगापुर का आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के लिए शिक्षा और पोषण का कैंद्र कम,समस्याओं का घर ज्यादा बन गया।
जानकारी अनुसार केंद्र पूरी तरीका से जर्जर हैं। यहां एक और भवन जर्जर स्थिति में है तो दूसरी ओर पिछले दो वर्षौं से बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। भीषण गर्मीं के बीच नन्हे बच्चे बिना ना पंखे के केंद्र में बैटने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों ने विभाग एवं शासन से मांग करते है कि पेयजल एवं केंद्र की उचित मरम्मत कराए जिससे बड़ी घटना से बची जा सके।


