नशा मुक्त युवा फोर विकसित भारत संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ..

TCN TIMES NEWS PANDRIYA: माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा आज दिनांक 2 अगस्त 2026 को “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मेरा युवा भारत (MY Bharat) कवर्धा, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी श्री राज पटेल जी के मार्गदर्शन में रोहित रजक (राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक – NYV), पंडरिया ब्लॉक के नेतृत्व में ग्राम पंचायत खम्हरिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जय महामाया युवा मंडल, खम्हरिया के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए “नशा मुक्त युवा फोर विकसित भारत” का संकल्प लिया। सभी युवाओं ने नशे से दूर रहने, समाज को नशा मुक्त बनाने तथा अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के अभियान शुभारंभ कार्यक्रम का मोबाइल के माध्यम से लाइव प्रसारण भी देखा तथा अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर युवाओं से नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया गया।














