अचल प्रेस क्लब मुंगेली में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
मुंगेली। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अचल प्रेस क्लब मुंगेली द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अचल प्रेस क्लब मुंगेली के अध्यक्ष देवप्रसाद बंजारे ने की।
इस अवसर पर अचल प्रेस क्लब के सभी सदस्यों एवं आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति में राष्ट्रध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं प्रेस क्लब के सदस्यों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। *अध्यक्ष देवप्रसाद बंजारे* ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और पत्रकारों को समाजहित एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए।
समारोह के अंत में अचल प्रेस क्लब के सदस्यों एवं उपस्थित अतिथियों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर अचल प्रेस क्लब मुंगेली के सभी सदस्य एवं अतिथिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।














