युवा मंडल गठन एवं जागरूकता अभियान पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक रोहित ने दिया प्रशिक्षण..

TCN TIMES NEWS KAWARDHA: मेरा युवा भारत छत्तीसगढ़ (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में राज्य निदेशक श्री अर्पित तिवारी सर जी के मार्गदर्शन में दिनांक 31 अगस्त से 05 सितंबर 2026 तक ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा, रायपुर में माय भारत यूथ वालिंटियर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिवस पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक व जय महामाया नवयुवक मंडल ग्राम खम्हरिया के मंडल के अध्यक्ष रोहित द्वारा युवाओं को युवा मंडल के गठन, युवा मंडल की भूमिका तथा विभिन्न जागरूकता अभियानों के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर रोहित रजक ने युवाओं को नेतृत्व क्षमता, सामाजिक सहभागिता, व्यक्तित्व विकास एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही युवा एवं युवती मंडल के गठन तथा इनके माध्यम से समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में धमतरी, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं कवर्धा जिले के युवा प्रतिभागी शामिल हुए।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना, उन्हें सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।










