कल्चुरी कलार समाज जीपीएम ने मनाया ‘सेवा मेरा’ कार्यक्रम, आदिवासी आश्रम के बच्चों को बांटे स्वेटर और शिक्षण सामग्री..

पेंड्रा : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा मेरा कार्यक्रम’ के अंतर्गत कल्चुरी कलार समाज जीपीएम द्वारा सेवा कार्य किया गया।समाज द्वारा जिला कलेक्टर श्री विजय दयाराम के मार्गदर्शन में पेंड्रा विकासखंड के सोनमोड़ा स्थित आदिवासी बालक आश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में आश्रम के बच्चों को स्वेटर, कॉपी-पेन, मिष्ठान और फल वितरित किए गए।
समाज के जिलाध्यक्ष संदीप जायसवाल ने बच्चों को कार्यक्रम की सार्थकता और उद्देश्य के बारे में बताया। वरिष्ठ सदस्य श्री गणेश जायसवाल ने बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ाई करने और समाज के अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा दी। सभी सदस्यों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर जिलाकोषाध्यक्ष भरत राय, जिला सचिव निकेश राय, श्रीमती अरुणा जायसवाल, श्रीमती चित्राणी जायसवाल, श्रीमती प्रीति जायसवाल, निर्माण जायसवाल, मुकेश जायसवाल (कोटमी), मनीष जायसवाल, रवि जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, राज जायसवाल मोनू सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में पेंड्रा मंडल संयोजक मशराम जी और आश्रम अधीक्षक उदय भारती जी का विशेष सहयोग रहा।










