लोरमी: दूल्हा-दुल्हन की कार में लगी भीषण आग..7 लोगों ने कूदकर बचाई जान

TCN TIMES NEWS LORMI : हंसी खुशी का माहौल उस वक्त दुख और टेंशन में बदल गया जब लोरमी इलाके में एक शादी समारोह के बाद दूल्हा-दुल्हन की कार में अचानक भीषण आग लग गई। विदाई के बाद घर लौटते समय यह घटना हुई। कार में सवार दूल्हा-दुल्हन समेत कुल सात लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। गरिमत रही की इस घटना में किसी को कोई नुक्सान नहीं हुआ।
आपको बता दे कि यह घटना लोरमी के कुर्मी मोहतरा गांव के पास लोरमी-मुंगेली स्टेट हाईवे पर बंधवा पुल के नजदीक हुई। यहां बेमेतरा जिला से बारात आई थी और सुबह विदाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। विदाई का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जब दूल्हा-दुल्हन कार अपने गांव जाने लगे तब दुल्हन के गांव से कुछ ही दूरी पर दूल्हे की गाड़ी के आगे की हिस्से से अचानक आग लग गई।
आग लगते देखकर सभी सवार ने कार से कूदा और अपना जान बचाया। कार में 7 लोग बैठे हुए थे। कुछ समय पर आग पूरा कार को अपनी चपेट में ले लिया।
इस घटना को देखते हुए आसपास के उपस्थित हुए लोगों ने पुलिस थाना में इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया।
