कबीरधाम जिले में आंधी-तूफान से हुए नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावितों को तत्काल मुआवजा दे सरकार : गौतम शर्मा

TCN TIMES NEWS PANDRIYA पंडरिया। कबीरधाम जिले में अचानक आए तेज आंधी-तूफान के कारण अनेक लोगों के मकान, छत, दुकानों एवं अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
इस संबंध में गौतम शर्मा ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराया जाए तथा जिन लोगों के मकान, छत एवं अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है, उनकी क्षति का निष्पक्ष आकलन कराकर उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण जिन परिवारों को नुकसान उठाना पड़ा है, उन्हें इस कठिन परिस्थिति में अकेला नहीं छोड़ा जाना चाहिए। शासन-प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रभावित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।
गौतम शर्मा ने मांग की कि राजस्व विभाग की टीम गांव-गांव पहुंचकर नुकसान का जायजा ले, पीड़ितों की सूची तैयार करे और नियमानुसार मुआवजा राशि जल्द से जल्द प्रदान करे, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।

