
वन परिक्षेत्र खुड़िया में बाघिन की उपस्थिति के संकेत, वन विभाग अलर्ट; ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील
खुड़िया, जिला मुंगेली। वन परिक्षेत्र खुड़िया अंतर्गत कारीडोंगरी परिसर के कक्ष क्रमांक 494 में बाघिन के पगमार्क पाए गए हैं। साथ ही, क्षेत्र में चीतल के शिकार के अवशेष मिलने से बाघिन की संभावित उपस्थिति के संकेत प्राप्त हुए हैं।
वन विभाग द्वारा क्षेत्र में कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं तथा नियमित गश्ती एवं निगरानी की जा रही है।
वन विभाग द्वारा कारीडोंगरी, झालरी, दुल्लापुर, खुड़िया एवं कंसारी सहित आसपास के ग्रामों के ग्रामीणों से अपील की जाती है कि वे अनावश्यक रूप से जंगल में प्रवेश न करें, मवेशियों को जंगल में चराने न ले जाएं तथा बाघिन अथवा उसके पगमार्क दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करें।
वन विभाग द्वारा वन्यजीव संरक्षण एवं ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है। ग्रामीणजन घबराएं नहीं, सतर्क रहें एवं वन विभाग का सहयोग करें।
जारीकर्ता:
वनमंडलाधिकारी
वनमंडल मुंगेली (छत्तीसगढ़)

