रा.से.यो.इकाई ने राष्ट्रीय एकता दौड़ का किया आयोजन

TCN TIMES NEWS KAWARDHA : रा.से.यो.इकाई ने राष्ट्रीय एकता दौड़ का किया आयोजन..
शहीद नरेन्द्र शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रवेली मे सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को मनाई गई और इस दिन को भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था। जिनकी 151 वीं जयंती के अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई की स्मरण में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता के प्रति जनमानस को जागरूक करना तथा सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करना था। जिसमें रा. से.यो.स्वयंसेवकों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दौड़ के माध्यम से प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता, आपसी भाईचारे और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया। सरदार वल्लभभाई पटेल के ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख किया गया तथा कहा गया कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों के एकीकरण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उनके दृढ़ नेतृत्व, दूरदर्शिता और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने भारत को एक सूत्र में पिरोने तथा राष्ट्रीय एकता को मजबूत आधार प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई। इसी असाधारण योगदान के कारण उन्हें लौह पुरुष के रूप में स्मरण किया जाता है। कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार राजपूत व्याख्याता ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठते हुए आपसी सद्भाव, सहयोग एवं भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। देश की प्रगति के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे।

सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण संबंधी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों में एकजुटता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रही। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता हरि नारायण पाण्डेय , महेंद्र कुमार श्रीवास, सहायक कार्यक्रम अधिकारी व्याख्याता, किशनलाल सत्यवंशी, विजय चंद्रवंशी, सुश्री राधिका मंडावी , मनोहर सिंह धुर्वे, श्रीमती भावना साहू,एवं समस्त स्टाफ, के साथ गोपाल, शैलेंद्र , श्याम, चैनू, नीलू, रिंकी, संजना, लक्ष्मी,कावेरी, अंशु, प्रिया, अंजली के साथ विद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे

