छत्तीसगढ़: 1 अप्रैल से टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी..
TCN TIMES NEWS CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ के नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने प्रदेश के विभिन्न रूटों पर स्थित टोल नाकों की दरों में वृद्धि करने का फैसला लिया है.
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जारी नई गाइडलाइंस के अनुसार, बिलासपुर से रायपुर, कोरबा, रायगढ़ और अंबिकापुर की ओर जाने वाले यात्रियों को अब प्रति चक्कर 5 रुपये से लेकर 20 रुपये तक का अतिरिक्त भुगतान करना होगा. टोल की ये नई दरें 1 अप्रैल से प्रभावी हो जाएंगी.
