कुंडा/प्राणखैरा : पानी के बूंद बूंद के लिए तरस रहे ग्रामीण..पानी टंकी का निर्माण कार्य पूर्ण.. ग्रामीणों को पानी की आपू्ति नहीं .. अधिकारीयो एवं ठेकेदार की मनमानी
TCN TIMES NEWS PANDRIYA: पानी टंकी के निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भी पानी टंकी से ग्रामीणों को पानी की आपू्ति नहीं किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि हमारे ग्राम प्राणखैरा में शासन के सबसे बड़ी महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत में पानी टंकी का निर्माण कार्य शासन स्तर किया गया है जिसका निर्माण कार्य पूर्ण हुए 2 साल बीत गए पर आज तक पानी चालू नहीं किया है ।
अशोक सिंगरौल ने बताया कि मैंने स्वय सरपंच और ठेकैदार से फोन से कई बार जानकारी चाहा पर आजकल में चालू होने की आश्वासन दिया गया परन्तु आज तक पानी चालू ही नहीं किया गया। पाइप लाइन और नलो की टोंटिया कही पर सही तरीके से लगा ही नहीं है । ग्रामवासी उचित जॉँच कर दोषियों पर कार्यवाही व पानी टंकी को चालू कराने की मांग शासन से कर रहे है।
शासन की महत्वकांक्षी योजना का जिसमे करोड़ो रूपए लगा है ठेकेदार की मनमानी और सासन के जिम्मेदार पद बैठे अधिकारीयो की निष्क्रियता के कारण यह योजना केवल शो पीस की तरह रह गया है कही पर ग्रामीणों को इनकी लाभ नहीं मिल रहा है तो यह औचित्य रह गया, केवल और केवल ठेकेदार अधिकारी इस योजना की राशी का दुरूपयोग कर रहे है ।
अशोक सिंगरौल ने शासन से मांग करते है कि माननीय प्रधानमंत्री की गांव गांव तक गरीबो सुरक्षित जल प्रदाय करने हैतु महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन का चालू कराने की काष्ट करे।
