21, 22 और 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत आयोजित होगी
TCN TIMES NEWS KAWARDHA: समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 के तहत सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के आपसी सहमति से समाधान के लिए 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत आयोजित होगी।
पारिवारिक विवाद, चेक बाउंस, दुर्घटना दावा, श्रम और अन्य सुलह योग्य मामलों के लिए 31 मई 2026 तक गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
