कवर्धा जिला का बढ़ा रहा है मान पड़ोसी जिला में मदद हेतु पहुंच रहा है शव वाहन

छोटे से गांव से निकलकर सेवा कार्य कर अपनी अलग पहचाना बनाई
एम्बुलेंस सेवा, शव वाहन सेवा, माँ भारतीय पुलिस अभ्यर्थी ट्रेनिंग सेंटर, महिला कराटे क्लास जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय
TCN TIMES NEWS PANDRIYA: दामापुर : कहते है न की सुख में अगर किसी के घऱ नहीं पहुंच पाये कोई बात नहीं पर दुख में अवश्य खड़ा होना चाहिये इस बात को कवर्धा जिला का मान बढ़ा रहा है । कवर्धा जिला से संटे हुवा जिला बेमेतरा और मुंगेली में घटने वाले घटना में शव वाहन पहुंच कर दुःख के समय में मदद पंहुचा रही है हम बात कर रहे है कवर्धा जिला के छोटे से गांव जैतपुरी दामापुर से निकलकर सेवा के माध्यम से अपनी पहचान बनाने वाले अश्वनी यदु का जिनके स्वयं के द्वारा एम्बुलेंस एवं शव वाहन का संचालन किया जाता है अब तक कवर्धा जिला में वाहन अपनी सेवा दे रही थी लेकिन अब पड़ोसी जिला में भी शव वाहन को भेजा जा रहा है ।
बेमेतरा जिला के कई गांव छिरहा कठौतिया नवागढ़ बिरमपुर झेलीयापुर जैसे कई गांव में दुःख के पल में तत्काल शव वाहन उपलब्ध किया गया। बेमेतरा जिला के कई गांव में इस बात की चर्चा होती है की कवर्धा जिला के जनप्रतिनिधि द्वारा ऐसे समय में सहयोग प्रदान की जाती है जब मदद की आवश्यकता सबसे अधिक होती है ,ऐसे केस में अमूमन लोग अपनी गाड़ी को नहीं देते ऐसे भ्रम पाल लेते हैं की गाड़ी से ले जाने पर गाड़ी में उस व्यक्ति का वास हो जाता है और इसी भ्रम में लोग खुद की गाड़ी तक का उपयोग करने से हिचकिचाते हैं।
वंही शव वाहन की कमी के कारण भी कई घंटे इंतजार करना पड़ता है ऐसे में कवर्धा जिले के लाल अश्वनी यदु द्वारा संचालित शव वाहन तत्काल सेवा प्रदान करती है यह अपने आप में अलग तरह का कार्य है जिसे लोग करने के पहले सोचते हैं।


