कुंडा/ दामापुर: पानी के बूंद बूंद के लिए तरस रहे सैहामालगी के ग्रामीण..ग्राम में गहरा जलसंकट
TCN TIMES NEWS PANDRIYA KUNDA: आग उगलते इस गर्मी से सभी के प्राणियों पर अपना प्रकोप दिखाया है। ऐसे ही जल के बूंद बूंद के लिए तरह रहे ग्राम पंचायत सैहमालगी ग्रामीण । ग्राम में पेयजल संकट अब गंभीर रूप ले चुका है।
जानकारी के अनुसार गांव के हैंडपंप हफ्तों से खराब पड़े हैं। वहीं दूसरी तरफ करोड़ों की उम्मीद जगाने वाली पानी टंकी फिछले 5 साल से अधूरी खड़ी है। नतीजा यह है कि गांव के लोग रोजाना पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। महिलाएं, बच्चे और बुजूर्ग एक किलोमीटर दूर से सकिल, ई-रिक्शा और डिब्बों में पानी भरकर ला कर मुश्किल में अपना जीवन यापन कर रहे है।
ग्रामीणों का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन सिर्फ कागजों में हैंडपंप मरमट करने का लाखों रु खर्च कर देते है। जमीनी हकीकत किया है कि गांव में एक बूंद पीने के लिए पानी नहीं है।


